टॉयलेट गई युवती को किया कैद, चीखने-चिल्लाने के बाद भी नही खोला दरवाजा

More articles

Shailendra Singh
Shailendra Singhhttps://followmeindia.com
सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

टॉयलेट गई युवती को किया कैद, चीखने-चिल्लाने के बाद भी नही खोला दरवाजा
जबलपुर जिला अस्पताल में एक युवती को अज्ञात शरारती तत्व ने बाथरूम में बंद कर दिया। महिला करीब एक घण्टे तक बाथरुम में बंद रही। इस दौरान महिला दरवाजा खटकती रही लेकिन किसी तक आवाज नहीं पहुंच पा रही थी। जब स्वास्थ्य कर्मचारी बाथरूम के सामने से गुजर रहे थे उस दौरान उन्होंने युवती की चीख सुनी और दरवाजा खोला। इसके बाद युवती को बाथरूम से बाहर निकाला। इधर जिला अस्पताल में हुई इस घटना के बाद से सरकारी अस्पतालों में मरीज और मरीज के परिजनों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं।

Latest