• Home
  • About
  • Privacy Policy
फॉलो मी इंडिया
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
फॉलो मी इंडिया
No Result
View All Result

Home सागर

सागर में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, बाजार में मिल रही नकली घी, मिलावटी मावे, केमिकल और अन्य सामग्री से बनी मिठाइयां

Playing with health in Sagar, adulterated sweets are available in the market

Shailendra Singh by Shailendra Singh
October 18, 2024
in सागर, Follow Me Special
0
सागर में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, बाजार में मिल रही नकली घी, मिलावटी मावे, केमिकल और अन्य सामग्री से बनी मिठाइयां
0
SHARES
190
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली उत्सव पर मिठाई के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। ग्राहकों ने अभी से मिठाई की बुकिंग शुरू कर दी है तो मिठाई विक्रेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के बाद से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। दुकानदारों ने अभी से मावा बर्फी, पेड़ा, काजू कतरी, रसमलाई, गुजिया, काजू पान , काजू रोल, अंजीर की बर्फी, रसगुल्ला, चिरोंजी की बर्फी और अन्य प्रकार की मिठाइयों से मोटी कमाई की तैयारी कर ली है। त्यौहार नजदीक आने के साथ ही सागर में नकली घी मिलावटी मावे का कारोबार धड़ल्ले से पनप रहा है। मुनाफे के लालच में दुकानदार मिलावटी मावे नकली घी का इस्तेमाल कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक अभियान तक शुरू नहीं किया है।

बता दें त्यौहारों को देखते हुए मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने व बाजार में मिलावटी सामान का विक्रय रोकने के प्रयास में खाद्य सुरक्षा की टीम शहरों और कस्बों में अलग-अलग संस्थानों, दुकानों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने लेती है। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया जाता है। खाद्य विभाग के अफसरों को व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर खाद्य सामग्रियों के नमूने भरने और दूकानों पर दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर लगाम कसने व लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले ऐसी व्यवस्था करने के जिलाधिकारी से निर्देश रहते हैं।

जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति:
सागर में बड़े रूप में फैले मिष्ठान के इस मार्केट को जानने के लिए मेरी बात मावा का व्यापार कर चुके एक व्यापारी से होती है। उसने जो बताया वह चौकाने वाला था। केशव (काल्पनिक नाम) के बताए अनुसार मार्केट में बन रही मिठाइयों की सही जांच हो तो कुछ एक को छोड़कर शेष से सीधा सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है । मिठाइयां बनने वाली जगह पर चूहे दौड़ते रहते हैं। इनके बनाने वाले बर्तन गंदे होते हैं। पास ही चूहों और अन्य छोटे जीव के मल-मूत्र और मरे पड़े मिल जाते हैं। मैने ऐसी जगहों पर खाद्य सामग्री रखी और तैयार होते देखी है। कई फर्म के पास फूड लाइसेंस नही हैं, जहां बिना लाइसेंस ही मिठाइयां तैयार की जा रहीं हैं। इसके साथ ही जिस कढ़ाई में मिठाइयां तैयार होती हैं उसमें चीटियां तैरती मिल जाती हैं।

मैंने केशव से खाद्य सुरक्षा टीम की जांच को लेकर पूंछा तो उसने बताया कि अगर सही जांच होने लगे तो निश्चित ही लोगों को शुद्ध खाघ सामग्री मिलने लगेगी। पर ऐसा होता कुछ नही है। प्रायः छापामार कार्रवाई से पहले इसकी सूचना सबंधित दुकानदार के यहां पहले से पहुंच जाती है। जांच के लिए भेजे जाने वाले सेंपल में हेराफेरी की जाती है। उसने बताया नीचे से ऊपर तक सब सेट रहता है। जिम्मेदारों को आमजन के स्वास्थ्य से कोई सरोकार नही रहता है। पैसे की भूंख गुडवत्ता की जांच पर पर्दा डाल देती है। मावा की क्वालिटी को लेकर तो कभी -कभी ऐसा हो जाता है कि बड़े पैमाने क्विंटल भार मात्रा के मावा में से महक आने लगती है जिसे सेंट और दूसरे तरीकों से दूर करने का काम किया जाता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच संदेह के घेरे में :
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सही जांच करले कि एक दुकान जिसमे कुल हुई बिक्री का मावा किस ब्रांड का खरीदकर मिष्ठान बनाया गया है। कितनी मात्रा में शुद्धता का मापदंड रखकर दूध और मिष्ठान में उपयोग सामग्री को खरीदा गया है। उसे कहां और कैसे खरीदा गया है। उसकी गुडवत्ता को लेकर क्या पैमाना रखा जाता है। सरकार द्वारा तय मापदण्डों के अनुसार मिठाइयों की लेबलिंग, खाद्य पदार्थ का नाम बताने की आवश्यकता के अलावा, उत्पाद पर पूरी सामग्री सूची के साथ लेबल लगाया होना चाहिए।

सामग्री सूची के लिए सभी नियमों का पालन नही होता : जानकारी के लिए बता दें खुली मिठाइयों और उपभोक्ता के अनुरोध पर पैक की गई मिठाइयों (खरीद के बाद पैकेजिंग में रखी गई) पर केवल नाम और मौजूद एलर्जी कारकों के बारे में लेबल लगाने की आवश्यकता होती है। सूचना खाद्य पदार्थ के साथ लगे लेबल पर या उसके निकट किसी लेबल या नोटिस पर होनी चाहिए जिसे क्रेता आसानी से देख और पढ़ सके। लेबलिंग की जिम्मेदारी खुदरा विक्रेता की होती है, लेकिन आपके आपूर्तिकर्ता को आपको अपने कानूनी दायित्वों का पालन करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्रदान करनी होती है। सागर में देखा गया है कि मिठाइयों को बनाने के लिए काम में ली जा रही खाद्य सामग्री भी एक्सपायरी डेट की पाई मिल जाती है। दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर बिक्री कर रहे हैं। इस तरह ग्राहकों के साथ खुलेआम स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Previous Post

अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, सागर के चितौरा में तीन दुकानों से 16 घरेलू सिलेंडर जब्त किए

Next Post

सागर की देसाई रेसीडेंसी में कालोनाइजर का अवैध कब्जा, आरोप: कल्पधाम एवम डेवलपर्स ने आधे-अधूरे कार्यों के बाबजूद निगम से हासिल किया कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र, रहवासियों ने लामबंद होकर सागर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
सागर की देसाई रेसीडेंसी में कालोनाइजर का अवैध कब्जा, आरोप: कल्पधाम एवम डेवलपर्स ने आधे-अधूरे कार्यों के बाबजूद निगम से हासिल किया कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र, रहवासियों ने लामबंद होकर सागर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा

सागर की देसाई रेसीडेंसी में कालोनाइजर का अवैध कब्जा, आरोप: कल्पधाम एवम डेवलपर्स ने आधे-अधूरे कार्यों के बाबजूद निगम से हासिल किया कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र, रहवासियों ने लामबंद होकर सागर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

0
बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

0
एक सड़क, दो दावे: नरयावली विधानसभा की ‘लाइफ लाइन’ पर सांसद-विधायक में श्रेय की होड़

एक सड़क, दो दावे: नरयावली विधानसभा की ‘लाइफ लाइन’ पर सांसद-विधायक में श्रेय की होड़

January 27, 2026
करोड़ों की सागौन पर नीति फेल: सिरोंजा काष्ठागार में न विशेष निगरानी, न स्थानांतरण, न जवाबदेही

करोड़ों की सागौन पर नीति फेल: सिरोंजा काष्ठागार में न विशेष निगरानी, न स्थानांतरण, न जवाबदेही

January 22, 2026
सुरखी में चोरियों का कहर: जैन मंदिर से चोरी, जनता सड़क पर, फिर भी थाना प्रभारी सुरक्षित.. क्यों?

सुरखी में चोरियों का कहर: जैन मंदिर से चोरी, जनता सड़क पर, फिर भी थाना प्रभारी सुरक्षित.. क्यों?

January 22, 2026
बहेरिया थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, चाकुओं के वार से आंतें बाहर आईं, हालत गंभीर

बहेरिया थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, चाकुओं के वार से आंतें बाहर आईं, हालत गंभीर

January 15, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions