पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

सागर जिले की देवरी विधानसभा में रतन सिंह सिलारपुर वह नाम रहा जिसका न सिर्फ उनके विधानसभा इसके साथ सागर जिले की राजनीतिक में एक अलग दखल हुआ करता था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रहते सिलारपुर का विधायक रहना उन्हें अपने आप मे खास बनाये हुए था। आपको बता दें सिलारपुर और भारती के परिवार की खास रिस्तेदारी जुड़ी हुई है। इनके विधायक बनने के बाद लगे जातिवादी आरोप और क्षेत्र की जनता का सिंह से दूरी बना लेना वह वजह रही इन पर भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा कभी भरोसा नही किया। गुमनामी के अंधेरे में खोने वाले पूर्व विधायक का नाम एक बजह से फिर सुर्खियों में आ गया है। जिसकी बजह इनका लड़का बना है।

मामला 27/5/24 का है। देवरी उपसंभाग बिद्युत मंडल के अंतर्गत 33 केव्ही सप्लाई से सिद्धिविनायक स्टोन क्रेशर कनेक्शन जिसका प्रो. इंद्राज सिंह लोधी है। जिसका विद्युत सर्विस क्रमांक H5980982595 है। इंद्राज सिंह पर 5-6 महीने की विद्युत मंडल की बकाया राशि 1702757/ है। उस बकाया राशि होने के कारण उक्त कनेक्शन को उच्च कार्यालय के आदेश पर अस्थाई रूप से विच्छेदित करने की कार्यवाही के लिए एई भगवान दास टेकाम जेई मनदीप डिमहा लाइन मेन ललित जाते हैं। इस दौरान इंद्राज सिंह उन्हें क्रेशर जाने से पहले बीच रास्ते रोक ले जाकर अधिकारियों से गाली गलौच कर उन पर देशी बंदूक तान देता है। उसने शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुए अधोहस्ताक्षकर्ता एवं कर्मचारियों को जान से मारने की कोशिस की है। आपको बता दें इंद्राज सिंह भाजपा के पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर का लड़का है। जो वर्तमान में जनपद सदस्य प्रतिनिधि और भाजपा पार्टी में सक्रिय राजनीति करता है। देवरी थाने में इंद्राज सिंह पर शासकीय कार्य मे बाधा सहित एस सी – एस टी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विद्युत मंडल के एई भगवान दास टेकाम जेई मनदीप डिमहा लाइन मेन ललित की शिकायत पर इंद्राज सिंह पर मामला दर्ज हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top