• Home
  • About
  • Privacy Policy
फॉलो मी इंडिया
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
फॉलो मी इंडिया
No Result
View All Result

Home सागर

सागर जनपद पंचायत दुकानों के तय शर्तों के विपरीत बदलाव और अवैध कब्जे के बाद क्यों नही हुई कोई कार्रवाई ?

Why was no action taken after the changes made against the set conditions and illegal occupation of shops in Sagar District Panchayat?

Shailendra Singh by Shailendra Singh
August 8, 2024
in सागर, भारत, राजनीति, Follow Me Special, Madhya Pradesh
0
सागर जनपद पंचायत दुकानों के तय शर्तों के विपरीत बदलाव और अवैध कब्जे के बाद क्यों नही हुई कोई कार्रवाई ?
0
SHARES
166
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर जनपद पंचायत का सिविल लाइन में बना मार्केट तय अनुबंध व शर्तों के विपरीत चलाया जा रहा है। इसमे दुकानदारों को नोटिस देकर खानापूर्ति कर ली जाती है। अभी तक के जारी नोटिस के जबाब संतोषजनक नही रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी इस पर ठोस कदम क्यों नही उठा पा रहे हैं ? राजनीतिक दबाव और रसूख के आगे जिम्मेदारों की मौन स्वीकृति सिस्टम की लाचारगी खुद से बयां कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें सागर जनपद पंचायत सदस्यों ने सामान्य प्रशासन की बैठक में कई बार इस मुद्दे को उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जनपद पंचायत द्वारा गठित टीम के भौतिक सत्यापन के बाद दुकानों के स्वरूप में शर्तों व अनुबंध के विपरीत होना पाया गया है। जनपद की मूल दुकानों से छेड़छाड़ व किरायेदार द्वारा दुकानों को सिकमी पर दिए जाने की फाइल भोपाल तक पहुंची चुकी है। सागर स्मार्ट सिटी की यह 80 दुकानें मार्केट के लिहाज से सबसे मंहगा क्षेत्र है। इसमे अधिकतर दुकानों को दूसरों को किराए पर दे रखा है। कई दुकानों की दीवारों को तोड़कर खुद की मनमर्जी के मुताबिक बनाया गया है। मार्केट के दुकानदारों को अनुबंध व शर्तों के विपरीत दुकानों में किए गए बदलाव को लेकर जनपद पंचायत सीईओ द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। जिनके जवाब संतोषजनक नहीं रहे। जनपद पंचायत द्वारा गठित की गई टीम के बाद दुकानों का भौतिक सत्यापन होना था। जहां दुकानों के स्वरूप में शर्तों व अनुबंध के विपरीत कार्य होने पर कार्रवाई होगी ऐसा अधिकारियों द्वारा कहा जाता रहा है। इसके साथ दुकानों के बाहर पैदल चलने के लिए छोड़े गए गलियारे पर कब्जा करते हुए वहां तक दुकानों को फैला लिया है। इतना ही नहीं जनपद पंचायत की इन दुकानों के सामने पड़ी जमीन पर भी कब्जा कर सामान बेचा जा रहा है।

यह मुद्दा 2016 में जनपद पंचायत अध्यक्ष छोटे सिंह की पहल पर तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ मंजू खरे द्वारा नोटिस दिया जाकर उसके बाद हुए चुनावों के जनपद पंचायत समिति के पुनः गठन के बाद यह बार-बार उठता आया है। इसी क्रम में 2022 के पंचायत आम निर्वाचन परिणाम के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे पर सागर जनपद पंचायत सीईओ रहीं मनीषा चतुर्वेदी ने शर्तें व अनुबंध का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इन दुकानदारों के जवाब आने के पश्चात प्रतिवेदन को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। नोटिस में मिले जवाब का भौतिक सत्यापन होगा ऐसा कहा गया। जिन दुकानदारों द्वारा शर्तों के विपरीत दुकान में बदलाव व या निर्माण किया है, उन पर सख्ती से कार्रवाई का भरोसा दिया गया लेकिन बाद में पूरे मामले पर चुप्पी साध ली जाती है।

2018 से 2020 को छोड़ दें तो मध्यप्रदेश में 2003 से भाजपा सत्ता में है। सागर जनपद में भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनपद अध्यक्ष हैं। इन दुकानों के रास्ते सागर विधायक जिले के एकमात्र मंत्री और भाजपा के दिग्गजों का रोज गुजरना होता है। साथ ही जिले के अधिकारियों की इन पर रोज नजर पड़ती होगी। शाम होते ही यहां दर्जनों टेबिल और कुर्सियां को दुकानों के बाहर पार्किंग एरिया और फुटपाथ की जगहों मे लगाया जाता है। इसके चलते यहां आने वाले ग्राहकों और अन्य लोगों के सैकड़ों वाहन सड़कों पर लगे देखे जा सकते हैं। विवादों से घिरी सागर की इन जनपद पंचायत दुकानों का मुद्दा चुनाव के बाद जोर -शोर से उठाया जाकर अचानक से ठंडे बस्ते में क्यों चला जाता है ? अधिकारी इस पर ठोस कार्रवाई क्यों नही करते हैं ? यह वह सवाल हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

Previous Post

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Next Post

सागर जिले के इस क्षेत्र में बिकती है सबसे ज्यादा अवैध शराब

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
सागर जिले के इस क्षेत्र में बिकती है सबसे ज्यादा अवैध शराब

सागर जिले के इस क्षेत्र में बिकती है सबसे ज्यादा अवैध शराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

दहशत का दूसरा नाम कटरबाज़: सागर में खुलेआम वसूली और वार

December 14, 2025
पचास साल से ज्यादा पुरानी पत्रकारों की बैठकगाह पर दीवार की तैयारी, सवाल पूछने वालों से बचने की ‘सरकारी दूरी’ पक्की की जा रही है

December 7, 2025
चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की

सागर के चितौरा में NH-44 पर धधकता अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, मौत से खेल.. विभाग सो रहा, महीनेदारी जाग रही

November 29, 2025

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us