Home सागर देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक...

देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

35
0

सागर की देवरी विधानसभा में अब असली लड़ाई किसकी है यह सवाल एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटैरिया का बढ़ता कद अब खुलकर विवाद की वजह बनता नजर आ रहा है। उनके खास समर्थक के साथ हुई मारपीट ने पूरे इलाके की सियासत में भूचाल ला दिया है।

 

गौरझामर मुख्य बाजार में जिस युवक के साथ सरेआम मारपीट हुई, वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि विनीत पटैरिया का करीबी समर्थक बताया जा रहा है। आरोप है कि BJP विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने उसे बैंक के बाहर बुलाकर जूतों से पीटा और यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

लेकिन इस पूरी घटना के पीछे असली कहानी है विनीत पटैरिया का बढ़ता राजनीतिक प्रभाव, जो अब सीधे टकराव की वजह बन चुका है।

 

कौन हैं विनीत पटैरिया?

देवरी विधानसभा में विनीत पटैरिया का नाम तेजी से उभरता हुआ सियासी चेहरा माना जाता है।

वर्तमान में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि

उनकी पत्नी देवरी जनपद अध्यक्ष

क्षेत्र में मजबूत जनाधार और सक्रिय पकड़

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में उनकी लोकप्रियता मौजूदा विधायक से भी ज्यादा मानी जा रही है, और यही वजह है कि उन्हें भविष्य में BJP का संभावित उम्मीदवार भी देखा जा रहा है।

 

यहीं से शुरू हुआ टकराव:

चुनाव के बाद से ही विधायक बृजबिहारी पटेरिया और उनके भतीजे विनीत पटैरिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई लगातार गहराती जा रही है।

 

पहले विधायक की बेटी ने अपने चचेरे भाई विनीत पटैरिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई और अब उनके समर्थकों तक यह विवाद पहुंच गया है।

 

समर्थक बना निशाना?

जिस युवक के साथ मारपीट हुई, उसे विनीत पटैरिया का खास माना जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है, क्या यह हमला सीधे तौर पर विनीत पटैरिया की ताकत को चुनौती देने की कोशिश है?

 

सियासत का असली खेल:

देवरी विधानसभा में अब मुकाबला सिर्फ विपक्ष से नहीं, बल्कि BJP के भीतर ही ताकत के प्रदर्शन का बन चुका है।

एक तरफ मौजूदा विधायक का परिवार, तो दूसरी तरफ तेजी से उभरते चेहरे.. विनीत पटैरिया।

 

बड़ा सवाल:

क्या विनीत पटैरिया की बढ़ती लोकप्रियता ही इस पूरे विवाद की जड़ है?

क्या देवरी में अगला टिकट तय होने से पहले ही सियासी जंग सड़कों पर आ गई है?

यह मामला अब सिर्फ मारपीट नहीं, बल्कि देवरी की सत्ता की अगली लड़ाई का ट्रेलर माना जा रहा है