लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

सागर जिले के बंडा उत्तर वनमंडल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेंजर विकास सेठ और क्लर्क जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।
 21 लाख की लकड़ी परमिशन के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता विजय सिंह राजपूत (बाबा ब्यालई) से करीब 21 लाख रुपये की लकड़ी की परमिशन देने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
पहले ही ले चुके थे 40 हजार
शिकायतकर्ता आरोपियों को पहले ही 40 हजार रुपये दे चुका था, जिसके बाद बाकी रकम देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
लोकायुक्त की कार्रवाई
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
 जांच जारी

फिलहाल लोकायुक्त टीम मामले की आगे जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top