• Home
  • About
  • Privacy Policy
Follow Me India
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
Follow Me India
No Result
View All Result

Home समाज

सागर के चितौरा में NH-44 पर धधकता अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, मौत से खेल.. विभाग सो रहा, महीनेदारी जाग रही

Sagar: Illegal gas refilling continues unabated on NH-44

Shailendra Singh by Shailendra Singh
November 29, 2025
in समाज, सागर
0
सागर के चितौरा में NH-44 पर धधकता अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, मौत से खेल.. विभाग सो रहा, महीनेदारी जाग रही
0
SHARES
138
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर जिले में अवैध गैस रिफ़िलिंग कोई राज़ नहीं, बल्कि खुलेआम चलता कारोबार है जिसे रोकने का जिम्मा जिस विभाग पर है, वही इसे आंख मूंदकर बढ़ने दे रहा है। खाद्य विभाग की कार्रवाई केवल कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह गई है और पुलिस की भूमिका भी अनजान बने रहने की तकनीक से आगे नहीं बढ़ती। नतीजा – अवैध रिफिलिंग माफिया के हौसले दिन-ब-दिन और ऊँचे होते जा रहे हैं।

चितौरा गांव, जो NH-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पड़ता है, आज इस काले धंधे का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। ललितपुर से नागपुर तक के 500–600 किलोमीटर के इस विशाल मार्ग में कहीं भी यह कारोबार इतनी खुलेआम नहीं चलता जितना चितौरा में चलता है। दुकानों के सामने छोटे सिलेंडरों का अंबार दिखना अब आम दृश्य बन चुका है, और ट्रक ड्राइवरों की भीड़ के बीच धड़ल्ले से रिफिलिंग होती रहती है।

आग की चेतावनी जिसे देख कर भी विभाग सो रहा

 एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था अवैध रिफिलिंग से जुड़े माने जाने वाले आशीष जैन और जिनेन्द्र जैन के घर-दुकान में भीषण आग लग गई थी। कई दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद भी न तो प्रशासन जागा, न विभाग। जैसे सब कुछ पहले की तरह चलता रहने की अनुमति किसी ने दे रखी हो।

यह धंधा है खतरनाक भी और गैरकानूनी भी

गैस रिफिलिंग घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में “टी फिटिंग” लगाकर की जाती है।

5–10 मिनट तक गैस ट्रांसफर चलती है।

एक हल्की चूक-लीक, चिंगारी, या घर्षण पूरा बाजार मिनटों में आग का गोला बना सकती है।

दर्जनों लोडेड ट्रकों, दुकानों और भीड़ के बीच यह खेल जारी रहता है।

एक तरफ जनता को मौत का जोखिम, दूसरी तरफ सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान दोनों एक साथ चल रहे हैं।

200–300 सिलेंडर रोज़! फिर भी विभाग अनजान?

ग्रामीणों के अनुसार रोज़ाना 200 से 300 छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जाती है। यह आंकड़ा अपने-आप में बताता है कि यह काम “छिपकर” नहीं, बल्कि सिस्टम की देख-रेख में हो रहा है।
ग्रामीण लगातार शिकायतें करते हैं, पर हर बार वही पुराना खेल। कई महीने बाद एक कागज़ी कार्रवाई, फिर शांति, और फिर वही अवैध कारोबार शुरू।

ग्रामीणों का आरोप साफ है – महीना चलता है, इसलिए कारोबार भी चलता है।

NH-44 – देश का सबसे लंबा राजमार्ग, सबसे बड़ी लापरवाही

ड्राइवरों को छोटे सिलेंडर चाहिए, दुकानदार अवैध रिफिलिंग कर रहे हैं, और विभाग आंख फेरकर गुजर जाते हैं। इतने संवेदनशील हाईवे पर इस तरह की खतरनाक गतिविधि किसी भी दिन बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।

चितौरा भय के साए में, अवैध कारोबारी बेखौफ

ग्रामीण डर में जी रहे हैं, दुकानदार खुलेआम गैस भर रहे हैं, अधिकारी केवल “नाम मात्र” की कार्रवाई कर रहे हैं। अगर यही हाल चलता रहा, तो अगली आग कितनी बड़ी होगी, यह किसी को नहीं पता, पर जिम्मेदार कौन होगा, यह सबको पता है।

Previous Post

सागर में ‘प्लानर गैंग’: मकानों पर कब्ज़े से शुरू हुआ खेल, मंदिर तक हमला, 10 महीने बाद भी 40 अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, न्याय अब भी अधूरा

Next Post

चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की

चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

वायरल वीडियो कर ‘दिखावा’ या हकीकत से दूरी? सागर के बड़ा बाजार में जनता रोज संभालती ट्रैफिक, विधायक शैलेन्द्र जैन अब भी क्यों नहीं समझ पाए इसका मर्म!

April 27, 2026
देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

April 14, 2026
लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 13, 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

April 7, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us