कमलनाथ की जैसीनगर में दहाड़.. सेवक ने जनता को माना गुलाम, राजकुमार धनोरा, राजू पटेल, गीता राय, दसरथ अहिरवार सुरखी विधानसभा के हर एक अत्याचार का चुन-चुनकर हिसाब होगा

More articles

Shailendra Singh
Shailendra Singhhttps://followmeindia.com
सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

कमलनाथ की जैसीनगर में दहाड़.. सेवक ने जनता को माना गुलाम, राजकुमार धनोरा, राजू पटेल, गीता राय, दसरथ अहिरवार सुरखी विधानसभा के हर एक अत्याचार का चुन-चुनकर हिसाब होगा

मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जैसीनगर में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के समर्थन में एक बड़ी सभा की है। वो मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर बरसे हैं। साथ ही सुरखी विधानसभा का जिक्र करते हुए इसे अत्याचार और भ्रष्टाचार का गढ़ बताया है। उन्होंने सिंधिया समर्थक बीजेपी के राजस्व और परिवहन मंत्री को घेरते हुए कहा- सुरखी बीरों की भूमि है। मैं इस पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूँ। मैंने आते ही राजू पटेल की बात सुनी। गीता राय की बात सुनी। दसरथ अहिरवार की बात सुनी। राजकुमार धनोरा उनके भाई, बेटे परिवार के अत्याचार को उनके भाई से सुना है। आज राजू पटेल की बरसी है, मैं उसकी फ़ोटो पर फूल चड़ाके आया हूँ। कैसे उसकी बेटी पर एफआईआर हुई। इन सब पर मामले बनाए गए। मुझे सबकी जानकारी है। हर एक अत्याचार का हिसाब होगा। कितनों के मकान तोड़े, कितनो पर एफआईआर हुई। झूठे मामलों में फंसाया है। अब इस अत्याचार का समापन करना है। जिसके साथ ग़लत हुआ उन सबका न्याय होगा। ये मेरा वादा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज को घेरते हुए कहा – उनके झूठ और घोषणाओं की मशीन 22 साल से चल रही है। 5 महीने से तो डबल स्पीड से चल रही है। जहां नदी नहीं है वहां भी पुल की घोषणा करते हैं। शिवराज सिंह जेब में नारियल रखते हैं जहां मौका मिल जाए फोड़ देते हैं। लेकिन सड़के टूट जाती है भ्रष्टाचार इतना है कि नारियल नहीं फुट पाता। वो इतने अच्छे कलाकार हैं कि मैं तो कहता हूं कि आप मुंबई जाइए। एक्टिंग कीजिए और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए। इनके बारे में क्या-क्या कहूँ। आज मध्यप्रदेश का आदमी भ्रष्टाचार का शिकार हैं या उसका गवाह है। मध्यप्रदेश के 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। ऐसे में उज्जवल मध्यप्रदेश का निर्माण कैसे होगा। 

मंत्री गोविंद सिंह को घेरते हुए कहा – मुझे ताज्जुब है कि मैं सुरखी आया हूँ या अत्याचार और भ्रष्टाचार के केंद्र में आया हूँ। अब सब कान खोलकर सुनलें, कमलनाथ 2018 का नही 2023 का मॉडल है। और कैसे न्याय करना है मुझे कोई पाठ नही पढ़ा सकता। जिन्होने अत्याचार और भ्रष्टाचार किया है। आपको गुलाम समझा है। खुद को सेवक नही जनता को गुलाम माना है। ये तो आप सबकी सहन शक्ति थी। कितने साल ये दर्द सहा है। सब सुन लें कमलनाथ के न्याय की चक्की चलेगी। आगे क्या होने वाला है। क्या – क्या होगा वो आने वाला वक्त बताएगा। आप हमारे गुलाम नही होगें। सुरखी में एक नया इतिहास बनेगा। बीजेपी का पूरा प्रयास रहेगा कि समाज को बाटें। सबको मध्यप्रदेश के भविष्य का ध्यान रखकर वोट करने जाना है।
https://x.com/8QVahbbZMgHnHG9/status/1719811561785831914?t=sUstJUdwIn_Lh1-WUg_RHA&s=09

Latest