ज्योति पटेल पर गढ़ाकोटा में हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस नेत्री ने मंत्री गोपाल भार्गव पर लगाया हत्या करवाने का आरोप, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

  1. ज्योति पटेल पर गढ़ाकोटा में हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस नेत्री ने मंत्री गोपाल भार्गव पर लगाया हत्या करवाने का आरोप, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

 

सागर जिले की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में जमकर विवाद हुआ है। मामला रहली विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और समर्थकों से जुड़ा है जिन पर जानलेवा हमला हुआ है। कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव और समर्थकों पर उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मंत्री गोपाल भार्गव ने मामले को  लेकर शांति की अपील की है। प्राप्त जानकारी अनुसार ज्योति पटेल अपने समर्थक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता जो गढ़ाकोटा का निवासी है उसको लगातार धमकियां मिल रही थी जिसके समर्थन में कांग्रेस नेत्री गढ़ाकोटा पहुंची थीं। पुलिस ने ज्योति पटेल को सकुशल निकाला बाहर निकाल लिया है। गढ़ाकोटा थाने में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुट गए हैं वो दोषियों पर मामला दर्ज करने की कर रहे मांग कर रहे हैं। पुलिस ने हालात पर काबू पाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभी मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है जो स्थिति नियंत्रण करने में लगा हुआ है।

 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02ZSqU4FKTm4WwbiQwoLacSiazNrCZM1XhonRnTdyYau2FrjJfAKPp4cqmw4SPbGYdl&id=100038604433963&mibextid=2JQ9oc

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top