डॉक्टर ने किया पीएम का अपमान, घायल को धमकी और गाली देते पीएम का लिया नाम, वीडियो हुआ वायरल

डॉक्टर ने किया पीएम का अपमान, घायल को धमकी और गाली देते पीएम का लिया नाम, वीडियो हुआ वायरल

सागर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हेमंत कोष्टी ( PGMO ) का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे वो घायल मरीज को धमकी और गालियां दे रहे हैं। इतना ही नही वो गालियां देते प्रधानमंत्री का नाम लेकर किसी से भी न डरने की बात कर रहे हैं। घायल का नाम रामावतार पटेल और नीलेश ठाकुर है जिसमे से एक कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल और दूसरा गढ़ाकोटा के अर्जुन ठाकुर का परिजन बताया जा रहा है। वीडियो 18 नम्बर गढ़ाकोटा विवाद के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है। डॉक्टर हेमंत के बताए अनुसार घायल के परिजन ने पहले धमकी दी है। उन्होंने बताया कि आप चाहें तो उस दिन के सीसीटीवी फुटेज निकलवा सकते हैं। वो किसी नेता के नाम से डरा -धमका रहे थे। डॉक्टर यह अपनी बात सीनियर अधिकारियों के सामने रखने की कह रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top