बीना के देहरी में तीन बच्चे पानी मे डूबे, हुई मौत, गांव में पसरा मातम

बीना के देहरी में तीन बच्चे पानी मे डूबे, हुई मौत, गांव में पसरा मातम

सागर जिला के बीना के ग्राम देहरी में हाई स्कूल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 100 एवं आगासौद थाने से पुलिस पहुंच गई। तीन बच्चों की मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी अनुसार पानी से भरे गड्ढे में दो सगे भाई 6 वर्षीय दीपक एवं 8 वर्षीय संजय पिता राजेश आदिवासी एवं 8 वर्षीय मानवी का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। एसडीओपी प्रशांत सुमन थाना प्रभारी मैना पटेल एसडीएम देवेंद्र प्रताप सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय रहवासियों के बयान दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की गई है। जिसके बाद सिविल अस्पताल बीना में शव का पोस्टमार्डम कराया जाएगा। पुलिस से मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top