सागर में कथित बिच्छू गैंग का उत्पात, वीडियो वायरल.. पुलिस की नाकामी फिर उजागर

More articles

Shailendra Singh
Shailendra Singhhttps://followmeindia.com
सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।
  • सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में बीती रात कथित तौर पर बिच्छू गैंग के सदस्यों द्वारा खुलेआम उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय बाल्मीकि अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में जबरन घुस गया और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में बका नुमा धारदार हथियार था। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भय के कारण कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे।
    घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने शिकायती आवेदन मिलने और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। हालांकि सवाल यह है कि जब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आती है, तो पहले से सक्रिय ऐसे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।
    गौरतलब है कि सागर में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले ‘कटरबाज’ के नाम से कुख्यात गैंग द्वारा दर्जनों आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इसी कोतवाली थाना क्षेत्र के आसपास आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने एक नौजवान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
    लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश न लग पाना पुलिस की कमजोरी को उजागर करता है। सवाल यह भी है कि क्या ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और स्थायी प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, या फिर हर बार घटना के बाद सिर्फ जांच और आश्वासन तक ही पुलिस सीमित रह जाती है।
    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते इन गैंगों पर सख्ती दिखाई होती, तो आज हालात यहां तक नहीं पहुंचते। क्षेत्र में भय का माहौल है और आमजन पुलिस से सिर्फ बयान नहीं, बल्कि ठोस और दिखाई देने वाली कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Latest