• Home
  • About
  • Privacy Policy
Follow Me India
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
Follow Me India
No Result
View All Result

Home सागर

चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की

Dozens of illegal roadside eateries, shops, and permanent houses have been built on over 25 acres of government land near the Chitaura toll plaza.

Shailendra Singh by Shailendra Singh
December 7, 2025
in सागर
0
चितौरा टोल प्लाज़ा के पास 25+ एकड़ सरकारी जमीन पर दर्जनों अवैध ढाबे, दुकानें और पक्के मकान, कब्जा बेखौफ; खबर के बाद नोटिस दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की
0
SHARES
225
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले NH-44 के किनारे करोड़ों की जमीन पर ढाबा–दुकान–मकानों की कॉलोनी

सागर जिले के चितौरा टोल प्लाज़ा (NH-44) के दोनों ओर राजस्व-वन-टोल प्लाज़ा की 25 एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि पर वर्षों से चल रहा कब्जा अब प्रशासन की नाकामी की खुली मिसाल बन चुका है।

हमारे द्वारा इस अवैध कब्जे का मामला उजागर किए जाने के बाद प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस तो जारी कर दिए, लेकिन महीने गुजर जाने के बाद भी एक इंच जमीन खाली नहीं कराई गई।
नोटिस फाइलों में और कब्जा जमीनी हकीकत में जस का तस है।

किस रूट पर है ये जमीन?

यह वही NH-44 है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को जोड़ने वाला सबसे लंबा हाईवे है। टोल प्लाज़ा के ठीक बगल की यह जमीन फोर-लेन के किनारे होने के कारण करोड़ों रुपये मूल्य की मानी जाती है।

यही वजह है कि यहां का हर टुकड़ा सोने की खान की तरह देखा जाता है और यही भू-लालच इस पूरे कब्जा तंत्र को चला रहा है।

25+ एकड़ सरकारी भूमि पर बना अवैध कमर्शियल टाउन

चितौरा (हल्का 56) और रैपुरा (हल्का 57) में सरकारी जमीन पर:

10 बड़े पक्के ढाबे

25–30 दुकानें

कई स्लैब वाले मकान

बीम कॉलम वाले संरचनाएं

तारफेंसिंग से घिरे भूखंड

बना दिए गए हैं।

इन ढाबों से 30–50 हजार और दुकानों से 4-5 हजार महीना किराया वसूला जा रहा है।
आय का यह पूरा स्रोत सरकारी जमीन पर खड़ा है।

नशे के व्यापार का बड़ा ठिकाना भी बना यह क्षेत्र

NH-44 का यह 2 किमी का इलाका ललितपुर-नागपुर रूट में सबसे बड़े अनौपचारिक कमर्शियल पॉकेट के रूप में उभर चुका है।
ट्रक चालकों की आवाजाही और रातभर ठहराव के कारण यहां

स्नानागार,

ढाबे,

मरम्मत शॉप के नाम पर कई दुकाने बनीं, और धीरे-धीरे यह क्षेत्र नशे के व्यापार का अड्डा माना जाने लगा है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के 500 मीटर दायरे में शराब दुकानें प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां यह धंधा बरसों से फल-फूल रहा है।
आबकारी, थाना क्षेत्र और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत पर उंगलियां उठ रही हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश भी धरे रह गए, जिला प्रशासन की असहाय छवि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

कानून व्यवस्था ठीक न करने पर अफसर बदलने,

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने,

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने
का फ्री हैंड दिया था।

कुछ जगहों पर दिखावटी अभियान भी चला, लेकिन चितौरा-रैपुरा में स्थिति जस की तस।
अब भी

नोटिस जारी,

फाइलें धूल खा रहीं,

अतिक्रमणकारियों के मंसूबे और मजबूत
हैं।

कौन कितनी जमीन पर काबिज?  सबसे बड़ा नेटवर्क

नीचे दोनों मौजों के प्रमुख कब्जाधारियों का संक्षिप्त ब्यौरा:

रैपुरा मौजा

भोले अहिरवार – 4 एकड़, पक्का मकान + ढाबा + दुकानें

मलखान यादव, दौलत यादव – 4 ढाबे, 4 दुकानें; 3+ एकड़

हरिसिंह – 4 दुकानें, पक्का मकान; 2.5 एकड़

झल्लू अहिरवार – 5 दुकानें किराये पर; 3 पक्के मकान; लगभग 4 एकड़

चितौरा मौजा

महेश अहिरवार – ढाबा + दुकान; 2.5 एकड़

नन्ने बाई व हनमत – 2+ एकड़

दलपत चौधरी – 2.5 एकड़

खनजू चौधरी, जय सिंह लोधी, दयाराम पटेल, लीला चौधरी – प्रत्येक 1 एकड़

मुन्ना अहिरवार – 1 एकड़

सभी मिलकर 10 ढाबे, 25–30 दुकानें, और दर्जनों पक्के मकान संचालित कर रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल

जब नोटिस जारी हो चुके हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं?
कितने महीने और गुजरेंगे?
कश्मीर से कन्याकुमारी हाईवे के किनारे इतनी बड़ी सरकारी भूमि पर कब्जा आखिर किसके संरक्षण में संभव हुआ?

Previous Post

सागर के चितौरा में NH-44 पर धधकता अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, मौत से खेल.. विभाग सो रहा, महीनेदारी जाग रही

Next Post

पचास साल से ज्यादा पुरानी पत्रकारों की बैठकगाह पर दीवार की तैयारी, सवाल पूछने वालों से बचने की ‘सरकारी दूरी’ पक्की की जा रही है

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
पचास साल से ज्यादा पुरानी पत्रकारों की बैठकगाह पर दीवार की तैयारी, सवाल पूछने वालों से बचने की ‘सरकारी दूरी’ पक्की की जा रही है

पचास साल से ज्यादा पुरानी पत्रकारों की बैठकगाह पर दीवार की तैयारी, सवाल पूछने वालों से बचने की ‘सरकारी दूरी’ पक्की की जा रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

0
बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

0
सागर में ‘ड्रग-बस्टर’ IPS अनुराग सुजानिया की तैनाती, कटरबाजों और नशा नेटवर्क पर सख्ती की चुनौती

सागर में ‘ड्रग-बस्टर’ IPS अनुराग सुजानिया की तैनाती, कटरबाजों और नशा नेटवर्क पर सख्ती की चुनौती

May 3, 2026
वायरल वीडियो कर ‘दिखावा’ या हकीकत से दूरी? सागर के बड़ा बाजार में जनता रोज संभालती ट्रैफिक, विधायक शैलेन्द्र जैन अब भी क्यों नहीं समझ पाए इसका मर्म!

वायरल वीडियो कर ‘दिखावा’ या हकीकत से दूरी? सागर के बड़ा बाजार में जनता रोज संभालती ट्रैफिक, विधायक शैलेन्द्र जैन अब भी क्यों नहीं समझ पाए इसका मर्म!

April 27, 2026
देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

April 14, 2026
लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 13, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions