Home समाज सागर में बजाज फाइनेंस के नाम पर लूट का महा-खुलासा.. तीखे सवालों...

सागर में बजाज फाइनेंस के नाम पर लूट का महा-खुलासा.. तीखे सवालों पर ब्रांच मैनेजर राजदीप ठाकुर हुआ निरुत्तर, चैट लीक!

6
0

 

सागर। 0% ब्याज के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वाली नामी फाइनेंस कंपनियों के पीछे का खूंखार चेहरा और लोन ट्रैप का धंधा सागर में पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। खुद को गोपालगंज (सागर) में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास स्थित बजाज फाइनेंस का ब्रांच मैनेजर बताने वाले राजदीप ठाकुर (+91 62637 55374) की एक जागरूक ग्राहक के साथ हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट लीक हो गए हैं। इस चैट ने पूरे देश में चल रहे डिजिटल उत्पीड़न और वित्तीय डकैती की पोल खोल कर रख दी है।

खेल सिर्फ 30.50% ब्याज का नहीं, पहले ही झटके में ₹20,779 की डकैती!
लीक हुए अंदरूनी पोर्टल (Internal Requested Details) के साफ स्क्रीनशॉट से जो गणित सामने आया है, वह किसी भी आम इंसान के होश उड़ाने के लिए काफी है।
ग्राहक के खाते में आने वाली राशि (Net Disbursement): ₹1,74,000
कुल अंतिम कर्ज राशि (Total Final Financed Amount): ₹1,94,779
छिपी हुई डकैती.. लोन पास होते ही ग्राहक के सिर पर ₹20,779 का अतिरिक्त गुप्त बोझ मढ़ दिया गया (प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस के नाम पर), जिस पर भी ग्राहक को भारी ब्याज देना होगा।
किस्त और अवधि: ₹7,599 प्रति महीना, पूरे 42 महीनों तक।
वास्तविक ब्याज दर (IRR)- पोर्टल पर साफ-साफ 30.50% दर्ज है।
पाइ-पाइ का हिसाब ₹1.74 लाख के बदले कंपनी ग्राहक से कुल ₹3,19,158 वसूलेगी। यानी सीधे-सीधे ₹1,45,158 सिर्फ और सिर्फ ब्याज और छुपे हुए चार्ज के नाम पर लूटे जा रहे हैं।

हां, पूरा चलोगे तो…पकड़े जाने पर मैनेजर ने माना सच
जब सागर के पीड़ित ने इस गणित को पकड़ा और एजेंट से पूछा, तो पहले साल का सिर्फ ₹33,000 ब्याज बताकर गुमराह करने की कोशिश की गई। लेकिन जब पीड़ित ने सीधे आंकड़े सामने रखे कि यानी 1,45,000 करीब ब्याज… ये तो लूट है। तो खुद को ब्रांच मैनेजर कहने वाले राजदीप ठाकुर ने सच कुबूल करते हुए लिखा- हा, यदि पूरा चलोगे तो।

हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने सीधे नाम लेकर पूछा- राजदीप ठाकुर आपकी कंपनी इतना ब्याज क्यों लेती है, यह तो बहुत ज्यादा है तो कंपनी के इस कथित जिम्मेदार अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था, उसने बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सिर्फ Ok लिखकर बात टाल दी।

देशव्यापी पैटर्न. प्रताड़ना के लिए RBI पहले ही ठोक चुका है ₹3.5 करोड़ का जुर्माना
यह सिर्फ सागर का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही जाल बिछाया गया है। कम ब्याज का झांसा देकर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की लोरमी ब्रांच पर भी धोखाधड़ी की पुलिस FIR दर्ज है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी ग्राहकों को डराने-धमकाने और अनुचित व्यवहार के कारण बजाज फाइनेंस पर दो बार में कुल ₹3.5 करोड़ का भारी-भरकम जुर्माना लगा चुका है।