सागर जिले में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, सुधीर यादव और मुकेश जैन ढाना ने थामा आप का दामन, यादव बंडा और जैन सागर विधानसभा से लड़ेगें चुनाव

More articles

Shailendra Singh
Shailendra Singhhttps://followmeindia.com
सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

सागर जिले में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, सुधीर यादव और मुकेश जैन ढाना ने थामा आप का दामन, यादव बंडा और जैन सागर विधानसभा से लड़ेगें चुनाव

सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव और सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना ने पार्टी से इस्तीफा देकर आप पार्टी का दामन थाम लिया है। सुधीर यादव बंडा विधानसभा में पिछले 2 बर्षो से सक्रिय रहकर तैयारी कर रहे थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी से इस विधानसभा से टिकिट मिलने की पूरी उम्मीद बनी हुई थी। पार्टी सर्वे और जातिगत समीकरण के चलते बीजेपी ने बंडा विधानसभा से बीरेन्द्र लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीरेन्द्र लोधी का पहली लिस्ट में नाम आते ही सुधीर यादव पार्टी को लेकर बगावती सुर अपना लेते हैं। जिसके कुछ दिन बाद उनके पिता पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव सुधीर के समर्थन में मैदान में उतर आते हैं। उन्होंने बीजेपी हाईकमान को अंधा बहरा तक कह दिया था। पिता-पुत्र की पीसीसी चीफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन्हें वहां से निराशा हाथ लगती है। इसके बाद सुधीर यादव बंडा विधानसभा में अपनी सक्रियता बड़ा देते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वो किसी पार्टी में जाने के संकेत देते आ रहे थे। आज जाकर उन्होंने आप पार्टी का दामन थाम लिया है।

भाजपा से गए दूसरा नाम मुकेश जैन ढाना का आता है। वो सागर विधानसभा से पिछले बीस सालों से दावेदारी करते आ रहे हैं। इनका नाम उमा भारती के समर्थक के रूप में जुड़ा रहा है। जब उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जनशक्ति पार्टी बनाई थी तब इन दोनों ने बंडा और सागर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था जिसमे इनको करारी हार का सामना करना पड़ा था। उमा भारती के बाद ये दोनों भी भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर लेते हैं। मुकेश जैन ढाना चुनाव आने के कुछ दिन पहले से सागर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने लगते थे। पार्टी इन्हें किसी तरह मनाकर बैठा देती थी। इसी के चलते इन्हें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा उपहास करते देखा गया है। जब पार्टी को लगा कि अब ये नही मानेंगे वो इनसे किनारा कर लेती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सुधीर यादव बंडा विधानसभा और मुकेश जैन सागर विधानसभा से आप पार्टी की ओर के प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरने जा रहे हैं।

Latest