• Home
  • About
  • Privacy Policy
Follow Me India
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
Follow Me India
No Result
View All Result

Home सागर

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

Jyoti has a tough fight with Bhargava, for the first time in 40 years BJP Gopal seat is in trouble

Shailendra Singh by Shailendra Singh
December 5, 2023
in सागर, भारत, राजनीति, ताजा खबर
0
ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला
0
SHARES
2.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर जिले की रहली विधानसभा का ज़िक्र होते ही पहला नाम गोपाल भार्गव का सामने आ जाता है। पिछले 40 वर्षों से इस विधानसभा का ताज उनके सर पर है। भार्गव इसे अपने पुत्र अभिषेक भार्गव को देना चाहते हैं। इतिहास को उठाकर देखें तो राजपाट और राजनीतिक गढ़ कभी एक का होकर नही रहा है। इस बार रहली विधानसभा चुनाव परिणाम सबको चौका सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल भार्गव को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।

रहली विधानसभा की चुनावी रणनीति जाति आधारित मानी जाती है। 2018 में कमलेश साहू गोपाल भार्गव से 27 हजार के अंतर से चुनाव हार गए थे। साहू के कम संसाधन के बाबजूद उन्होंने भार्गव को कड़ी टक्कर दी थी। 18 के चुनाव में भार्गव खेमा को कमलेश की करीबी सबसे ज्यादा नुकसानदेह साबित हुई थी। एक समय था जब कमलेश साहू भार्गव के कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे। ज्योति पटेल के प्रत्याशी घोषित होते ही कयास लगाए जाने लगे थे कि कमलेश उनका साथ नही देगें। जब कमलेश के निर्णय की बारी आई उन्होंने बताया मेरा मकसद भार्गव को हर हाल में हराना है, मैं अपने चुनाव से बढ़कर इसमे मेहनत करूँगा। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ज्योति पटेल को भार्गव के तिलिस्म को तोड़ने के उद्देश्य से मैदान में उतारा है। ज्योति की चुनाव लड़ने की तैयारी देखते ही बनती है। उनके पास विधानसभा के सभी गांव, कस्बों और वार्डों की वृस्तित जानकारी है। जब मैंने खुद से जाकर देखा तो पाया कि उनके पास सभी की अलग-अलग विधिवत क्रम से एक-एक फ़ाइल बनाकर रखी हुई है। उसमें कुल मतदाता से लेकर नए नाम जुड़ने, वहां की जरूरत और विकास कार्यों के साथ लोगों की अपेक्षा और उपेक्षा, इन सब पर ज्योति का गहरा अध्यन है। उनका अधिकतर समय इन संग्रहित जानकारी के बीच गुजरता है। राजनैतिक दृष्टि से जीवन पटेल से उनका पुराना विवाद खत्म हो गया है। ज्योति पटेल को सबका अच्छा साथ मिल रहा है। वो राजनीतिक अनुभव से लवरेज हैं। वो गोपाल भार्गव की सभी तैयारियों को बारीकी से देखती आईं हैं। भार्गव के लिए यह चुनाव बेहद कठिन लग रहा है। चौरहा परिवार से विवाद के चलते उसके आसपास के 10 से 12 गांव प्रभावित हुए हैं। नगर निगम, परिषद, जनपद और सरपंची के चुनाव में भार्गव से जुड़े पक्षपात के मामलों की लंबी लिस्ट है। इस कारण से भार्गव के प्रति विरोध के स्वर खुलकर सामने आ रहे हैं।

इन सबसे ज्यादा विरोध के कारणों में पंडित गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव का नाम सामने आ रहा है। दमोह से सांसद टिकिट की चाह को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से उनका विरोध सड़कों पर आ गया था। प्रहलाद पटेल की रहली विधानसभा में एक बड़ी वोट बैंक मानी जाती है। ज्योति पटेल, जीवन और कमलेश की जोड़ी जातिगत समीकरणों को साधने में लगी हुई है। अभिषेक भार्गव के स्वभाव को लेकर रहली विधानसभा में बहुत सी शिकायतें सुनने को मिलती रहतीं हैं। सूत्र बताते हैं गोपाल भार्गव के इक्षा के बाद भी बीजेपी ने अभिषेक भार्गव के नाम का रिस्क नही लिया है।

ज्योति पटेल के कांग्रेस से टिकिट घोषित होने के बाद कमलनाथ पर इसको लेकर उंगलियां उठी थी। लोग इसे गलत निर्णय मानकर चल रहे थे। पर जैसे ही ज्योति ने सबको साथ लेना शुरू किया। हफ्ते भर के भीतर पूरी कांग्रेस पार्टी इक्ट्ठा हो गई। जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी उसे ज्योति ने सच कर दिखाया। ज्योति पटेल को मिल रहे रहे समर्थन को देखकर भार्गव खेमा सक्ते में है।

कांग्रेस पार्टी का दावा है कि 2023 का रहली विधानसभा का चुनाव ज्योति पटेल जीत रहीं हैं। इस चुनाव में गोपाल भार्गव क्या 9 वीं जीत दर्ज कर पाएंगे ? या फिर ज्योति उनके तिलिस्म को तोड़ने में कामयाब हो जाएंगी। यह सब देखना दिलचस्प रहेगा। अगर कांग्रेस का दावा सच साबित होता है तो ज्योति पटेल को यह एक बड़े इतिहास रचने जैसा परिणाम बनकर सामने आएगा।

Previous Post

कमलनाथ की जैसीनगर में दहाड़.. सेवक ने जनता को माना गुलाम, राजकुमार धनोरा, राजू पटेल, गीता राय, दसरथ अहिरवार सुरखी विधानसभा के हर एक अत्याचार का चुन-चुनकर हिसाब होगा

Next Post

प्रदीप लारिया के सरल, सहज व्यक्तित्व के आगे क्या सुरेन्द्र चौधरी के पश्चाताप के आँसुओं का जोर चल पाएगा?

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
प्रदीप लारिया के सरल, सहज व्यक्तित्व के आगे क्या सुरेन्द्र चौधरी के पश्चाताप के आँसुओं का जोर चल पाएगा?

प्रदीप लारिया के सरल, सहज व्यक्तित्व के आगे क्या सुरेन्द्र चौधरी के पश्चाताप के आँसुओं का जोर चल पाएगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

0
बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

0
वायरल वीडियो कर ‘दिखावा’ या हकीकत से दूरी? सागर के बड़ा बाजार में जनता रोज संभालती ट्रैफिक, विधायक शैलेन्द्र जैन अब भी क्यों नहीं समझ पाए इसका मर्म!

वायरल वीडियो कर ‘दिखावा’ या हकीकत से दूरी? सागर के बड़ा बाजार में जनता रोज संभालती ट्रैफिक, विधायक शैलेन्द्र जैन अब भी क्यों नहीं समझ पाए इसका मर्म!

April 27, 2026
देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

April 14, 2026
लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 13, 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

April 7, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions