• Home
  • About
  • Privacy Policy
फॉलो मी इंडिया
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
फॉलो मी इंडिया
No Result
View All Result

Home सागर

असुरक्षा की भावना से घिरे माने जाने वाले गोपाल भार्गव, शिवराज के राज के सुखद समय को जरूर याद कर रहे होंगे

Gopal Bhargava must be remembering the happy times of Shivraj government's rule.

Shailendra Singh by Shailendra Singh
January 7, 2024
in सागर, राजनीति, बात पते की, ताजा खबर, Follow Me Special, Madhya Pradesh
0
असुरक्षा की भावना से घिरे माने जाने वाले गोपाल भार्गव, शिवराज के राज के सुखद समय को जरूर याद कर रहे होंगे
0
SHARES
506
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर जिले की रहली विधानसभा के विधायक पूर्व कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। 2023 में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में उन्हें मध्यप्रदेश मंत्री मंडल में जगह नही दी गई है। इसको लेकर वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी जताते देखे जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भार्गव ने रहली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर होता है। लोग मुझसे कहते हैं कि अब क्या होगा, आपका मंत्री पद चला गया तो मैंने उनसे कहा अगर मैं इतना कह दूंगा कि मैं गोपाल भार्गव बोल रहा हूं तो, मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से लेकर कलेक्टर तक कोई भी मेरी बात से इनकार नहीं कर सकता, मेरे काम को मना नहीं कर सकता। ठीक इसी तरह कुछ दिन पहले मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज गोपाल भार्गव ने खुद आगे आकर जवाब दिया और आगे की रणनीति बताई। अपने इस बयान में 9 बार के विधायक ने प्रदेश भर में समाज को संगठित करने का भी जिक्र किया, हालांकि, उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट को एडिट कर दिया। भार्गव के विरोधी उन पर जातिवाद को लेकर आरोप लगाते रहते हैं। समाज को संगठित करना लिखकर उन्होंने खुद इसको जाहिर करने का काम किया है। इससे स्प्ष्ट हो गया कि वो जाती आधारित राजनीति पर ज्यादा विश्वास करके चलते हैं।

इस बार के चुनाव मे गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव के साथ उनकी पुत्र वधु शिल्पी भार्गव भी काफी सक्रिय नजर आईं। भार्गव एक ओर जहाँ जीत को लेकर आश्वस्त थे वहीं दूसरी ओर वो मुख्यमंत्री पद की लालसा लिए रहली विधानसभा से बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद एक मुख्यमंत्री को चुनकर ले जाने की बात कह रहे थे। शिवराज सरकार मे भार्गव के सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। बाबजूद वो सरकार में रहते कभी सन्तुष्ट नजर नही आए। भार्गव से जुड़े समर्थक ज्यादातर शिवराज सिंह का विरोध करते ही देखे गए हैं। इस विरोध को सीधे भार्गव से जुड़ा माना जाता रहा है।

हम इस पर और गौर करें तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को शिवराज का विरोधी माना जाता रहा है। गोपाल भार्गव से उनकी नजदीकी जग जाहिर है। विजयवर्गीय जब मध्यप्रदेश की राजनीति से अलग हुए उस समय भार्गव को गुटबाजी की भेंट में अलग-थलग करना माना गया। जबकि इस सबसे उलट शिवराज सिंह ने मंत्री मंडल में अच्छे विभागों के साथ उनके मान- सम्मान का विशेष ख्याल रखा। एक तरफ जहां विरोधी होने की बात कही गई वहीं दूसरे तरफ से ऐसा ज्यादा प्रतीत नजर नही आया। खेमेवाजी की लाइन को आगे बढ़ता जब देखा गया जब ठीक अपने पिता के नक्शेकदम अभिषेक भार्गव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नजदीकी बढ़ानी चाही। एमपी में सिंधिया के बढ़ते कद को लेकर यह सोचा समझा कदम था। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आमंत्रित कर सिंधिया का गढ़ाकोटा में किया गया ऐसा भव्य स्वागत किसी खास मेहमान के लिए रहली विधानसभा में शायद ही पहले देखा गया था। साथ ही गोपाल और गोविंद के साथ को लेकर विश्वास और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत और अभिषेक भार्गव की जुगलबंदी का अहसास दोनो तरफ से किया जाता रहा है। सदैव ऐसा ही प्रतीत हुआ जैसे भार्गव शिवराज सिंह को लेकर सुरक्षित महसूस नही करते हैं। अब आज जब वो विधायक हैं। सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह मंत्री हैं और सारे ताने- बाने बौने के बाद उन्हें मोहन मंत्री मंडल में जगह नही दी गई है। ऐसे समय भार्गव के भाव जरूर बदले होंगे।

जरूरी नही कि आपका किसी व्यक्ति विशेष का विरोध आगे जाकर फायदा ही पहुंचाएगा। शिवराज सरकार के प्रति बीजेपी आलाकमान की नाराजगी की मुख्य वजह गुटबाजी के चलते पार्टी के प्रति रोष होना रहा है। इसी के चलते मंत्रियों का क्षेत्र में विरोध और लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास कम होना रहा है। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 50 % कमीशन खोरी के आरोप और जमीन पर इसको लेकर जनता के विरोध को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार नजर बनाकर रख रही थी। इन्ही सब वज़हों के चलते शीर्ष नेतृत्व ने बदलाव करने का निर्णय लिया।

मध्यप्रदेश में गुटों में बटी भाजपा के आगे शिवराज असहाय दिखते थे। वो चाहकर भी कोई सख्त निर्णय नही ले पा रहे थे। खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए वो अपनो को नाराज करना नही चाहते थे। वहीं उनके सामने अलग- अलग खेमो के चलते शाह को साधकर चलना उन हालातों में कठिन होता गया। अब जब वो न तो मुख्यमंत्री हैं न प्रदेश की राजनीति में उनका कोई दखल रह गया है ऐसे समय शिवराज खेमा से अलग गोपाल भार्गव सोचते होगें… काश! मध्यप्रदेश में शिवराज समर्थित भाजपा सरकार होती। जो उनके साथ हुआ है उससे हर लहजे में मामा का राज ही ठीक समझा जाएगा। जहाँ शिवराज के भरपूर विरोध के बाबजूद एक अच्छे खासे कद के साथ मंत्री मंडल में जगह के साथ भार्गव का मध्यप्रदेश की राजनीति में अच्छा खासा दखल देखा गया था।

Previous Post

मोदी की गारंटी को जो समझे वो मंत्री, नही समझे वो दावेदार होकर भी बाहर हो गए

Next Post

तीन भीषण हादसों की तफ्तीश से हुआ 58 मौतों का खुलासा, सागर से लगे सिरोंजा के इस पुल को हमेशा के लिए क्यों करना पड़ा बंद, आसपास के लोगों को सालों से यहां किसके चींखने-चिल्लाने की आती हैं आवाजें ?

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
तीन भीषण हादसों की तफ्तीश से हुआ 58 मौतों का खुलासा, सागर से लगे सिरोंजा के इस पुल को हमेशा के लिए क्यों करना पड़ा बंद, आसपास के लोगों को सालों से यहां किसके चींखने-चिल्लाने की आती हैं आवाजें ?

तीन भीषण हादसों की तफ्तीश से हुआ 58 मौतों का खुलासा, सागर से लगे सिरोंजा के इस पुल को हमेशा के लिए क्यों करना पड़ा बंद, आसपास के लोगों को सालों से यहां किसके चींखने-चिल्लाने की आती हैं आवाजें ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

0
बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

0
देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

April 14, 2026
लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 13, 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

April 7, 2026
सागर में शिक्षा का खेल: ‘तय दुकानों’ की मजबूरी और छात्रा से संदिग्ध व्यवहार का वीडियो वायरल

सागर में शिक्षा का खेल: ‘तय दुकानों’ की मजबूरी और छात्रा से संदिग्ध व्यवहार का वीडियो वायरल

April 1, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions