मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, नाराज होकर बाहर निकले, कहा- मुख्यमंत्री से करूँगा शिकायत

More articles

Shailendra Singh
Shailendra Singhhttps://followmeindia.com
सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, नाराज होकर बाहर निकले, कहा- मुख्यमंत्री से करूँगा शिकायत

ग्वालियर में आयोजित हो रही भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव जब गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर मंत्री गोपाल भार्गव नाराज हो गए और उन्हें खरी खोटी सुनाई। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री से अभी मैं बात करता हूं। हंगामा सुनकर बैठक में मौजूद बड़े नेता और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया तब जाकर गोपाल भार्गव बैठक में शामिल हुए।

Latest