भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ देवर ने की मारपीट

भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ देवर ने की मारपीट

सीहोर में भाजपा को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सीहोर जिले के ग्राम बाजार बरखेड़ा निवासी समीना बी ने बताया कि 4 दिसंबर को मैं और मेरा परिवार भाजपा के जीतने की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान मेरा देवर जावेद आया और मुझसे डंडे और लाठी से मारपीट करने लगा। मेरा देवर जावेद भाजपा को वोट देने पर मेरे परिवार पर नाराज था इसलिए उसने मुझसे मारपीट की है। जिसकी शिकायत समीना द्वारा अहमदपुर थाने में की गई है। पुलिस ने जावेद के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है लिया है जो अभी पुलिस गिरफ्त में नही आ सका है। समीना बी ने जावेद से जान को खतरा बताकर उसे गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top