भाजपा को वोट देने पर देवर द्वारा मारपीट की मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री ने बुलाया, दिया सुरक्षा का वादा

भाजपा को वोट देने पर देवर द्वारा मारपीट की मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री ने बुलाया, दिया सुरक्षा का वादा

भाजपा को वोट करने पर परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित मुस्लिम लाड़ली बहना समीना बी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुलाकात की । समीना बी अपने बच्चो के साथ सीएम हाउस पहुंची थी।
मुख्यमंत्री को जानकारी प्राप्त हुई थी, कि भाजपा को वोट देने पर लाड़ली बहना के साथ मारपीट की गई है, उसे परिवार के सदस्यों द्वारा भाजपा को वोट देने पर प्रताड़ित किया गया है तो सीएम शिवराज ने समीना बी को मुख्यमंत्री निवास बुलाकर चर्चा की, उसका हाल जाना और उसे सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया है। लाड़ली बहना समीना बी ने अपने साथ हुई मारपीट की पूरी घटना की जानकारी शिवराज सिंह को दी । समीना बी ने बताया कि भैया आपने मेरे और मेरे परिवार की चिंता की है इसलिए मैं आगे भी भाजपा को वोट दूंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top