टीचर ने छात्रों को बैट से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

टीचर ने छात्रों को बैट से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

उज्जैन में टीचर का दो छात्रों की बैट से पिटाई करते हुए वीडियो सामने आया है। छात्र क्लास में क्रिकेट खेल रहे थे। टीचर को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्रो को पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो महिदपुर तहसील के खेड़ा खजुरिया संकुल केंद्र का है शिक्षा विभाग ने जांच करने की बात कही है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खजुरिया के प्राचार्य उदय सिंह चौहान पर छात्रों की पिटाई करने का आरोप है। छात्र दसवीं क्लास के हैं। जब टीचर छात्रों को पीट रहे थे तभी खिड़की के बाहर से किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र माफी मांग रहे हैं बाबजूद निर्दयी टीचर बेट से पिटाई करता जा रहा है।

संकुल प्राचार्य उदय सिंह चौहान का कहना है कि वीडियो 8 महीने पुराना है। जिन बच्चों की पिटाई की वे क्लास में क्रिकेट खेल रहे थे। यहां के बच्चे इतने शरारती है कि कई बार पुलिस बुलाने की नौबत आ जाती है। उन्हें इतनी जोर से नहीं पीट रहा था सिर्फ डरा रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top