सरकारी स्कूल में नौनिहालों से मजदूरों जैसा काम, फर्श और दीवारों पर मिट्टी से कराई लिपाई-पुताई, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

सरकारी स्कूल में नौनिहालों से मजदूरों जैसा काम, फर्श और दीवारों पर मिट्टी से कराई लिपाई-पुताई, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से अध्यापक द्वारा मजदूरों जैसा करवाया काम, उनके हाथ मिट्टी से सने है जिन्हें फर्श और दीवारों पर मिट्टी लगाते देख सकते हैं।

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां विकास खण्ड के एक स्कूल से तस्वीर निकलकर सामने आईं हैं। जहां गौहानी संकुल विद्यालय पटंगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से छपाई- लिपाई का कार्य करवाया जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं यहां बच्चों से मजदूरों जैसा काम कराया जा रहा है। वीडियो दो दिसम्बर का बताया जा रहा है। उज्जैन में छात्रों की बैट से पिटाई के बाद दूसरे दिन आज यह वीडियो वायरल हुआ है। दोनों वीडियो पहले के हैं इससे स्प्ष्ट होता है ये वीडियो किसी दबाब के चलते अभी तक किसी के संज्ञान में नही आए थे। अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से इस मामलों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नही आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top