बेटी को डसने वाले सांप को लेकर पिता पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर और मरीज सब देखकर रह गए हैरान

पन्ना जिले में आज एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे। जब इसकी जानकारी युवती के पिता को लगती है। वो सांप को खोजने में लग जाता है। कड़ी मशक्कत के बाद वह उस जहरीले सांप को पकड़ लेता है और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंच जाता है। जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हंगामा मच जाता है। ड्यूटी डॉक्टर भी जहरीले सांप को देख अचंभित हो जाते हैं।

बतादें यह मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है। जहां घर में सोते समय एक 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया। युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा तो तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी परिजन उसे आनन – फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। लेकिन युवती के पिता उक्त जहरीले सांप को पकड़ने में जुट गए और कड़ी मशक्कत करके सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में डाल लिया और डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच गए। इस दौरान सभी लोग आश्चर्यचकित होकर डब्बे में कैद सांप को देखते रहे। युवती का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी चल रहा है। इस संबंध में युवती के पिता और ड्यूटी डॉक्टर ने क्या कहा आप भी सुने।

पप्पू खान (युवती का पिता)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top