• Home
  • About
  • Privacy Policy
फॉलो मी इंडिया
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Home
  • सागर
  • ताजा खबर
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बात पते की
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरजंन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • समाज
  • About
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
फॉलो मी इंडिया
No Result
View All Result

Home समाज

क्षत्रिय संगठन खड़े हुए, दिग्गजों की तल्खी पिघली… पर मंच पर भिड़े चेहरे अब खटकेंगे

Kshatriya organizations stood up, the bitterness of the veterans melted away.

Shailendra Singh by Shailendra Singh
February 20, 2026
in समाज, सागर
0
क्षत्रिय संगठन खड़े हुए, दिग्गजों की तल्खी पिघली… पर मंच पर भिड़े चेहरे अब खटकेंगे
0
SHARES
305
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर जिले में क्षत्रिय समाज की संगठनात्मक राजनीति अचानक ठहराव की स्थिति में दिख रही है। जिन दो संगठनों का उदय कभी राजनीतिक खींचतान की पृष्ठभूमि में हुआ था, वही अब लगभग निष्क्रियता की कगार पर नजर आ रहे हैं।

जातीय संगठनों का मूल उद्देश्य समाज के उन वर्गों की आवाज बनना होता है, जो अन्याय, आर्थिक कमजोरी या सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहे हों। लेकिन बीते समय में जिले में कई ऐसे मामले सामने आए, जहां समाज को सामूहिक हस्तक्षेप की जरूरत थी फिर भी संगठन के जिलाध्यक्ष या पदाधिकारी सक्रिय रूप से मदद के लिए सामने आते कम ही दिखे। अब तक ऐसा कोई ठोस उदाहरण सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो कि इन मंचों से समाज का व्यापक भला हुआ हो।

दो खेमे, दो चेहरे

जिले में एक ओर क्षत्रिय महासभा को खुरई विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से जोड़ा जाता रहा, तो दूसरी ओर क्षत्रिय समाज संगठन को जिले के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रभाव क्षेत्र का माना गया।

पहले संगठन की कमान लखन सिंह (भूपेंद्र सिंह के भतीजे) को और दूसरे की जिम्मेदारी नीरज सिंह नया खेड़ा को सौंपी गई। दोनों ओर कार्यकारिणी गठन में जल्दबाजी और प्रतिस्पर्धा साफ झलकती रही।

एक तरफ होटल दीपाली, तो दूसरी तरफ किला कोठी। बैठकों, विस्तार और एकता के दावों का सिलसिला चलता रहा। समाज को एकत्रित करने की बातें हुईं, शक्ति प्रदर्शन भी हुआ, लेकिन चर्चा यह भी रही कि इन संगठनों के गठन में निजी राजनीतिक हित प्रमुख थे।

जो लोग पहले से इन दोनों गुटों से जुड़े थे, उनकी अपनी राजनीतिक मजबूरियां थीं। पर जो बेवजह इस टकराव की राजनीति में कूद पड़े, वे अब असहज स्थिति में हैं। उन्होंने जो कटुता और बैर सार्वजनिक मंचों पर दिखाया, उसका दायित्व अंततः उन्हें ही उठाना पड़ सकता है।

टकराव से ठहराव तक

यह सर्वविदित है कि इन संगठनों की पृष्ठभूमि में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच राजनीतिक टसल रही, जिसे प्रदेश की भाजपा राजनीति में भी अहम माना जाता था।

जब प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोनों के बीच सुलह के प्रयास तेज किए, तो धीरे-धीरे तल्खी कम होती गई।

अब पहले जैसी खुली जुबानी जंग या जमीनी मुकाबला नहीं दिखता। कभी-कभार एक-दूसरे की विधानसभा में सक्रियता के दौरान हल्की तकरार जरूर दिखती है, पर व्यापक संघर्ष पर फिलहाल विराम है। ऊपर सुलह हुई तो नीचे संगठन स्वतः शांत पड़ गए। यही सबसे बड़ा संकेत है कि असली शक्ति कहां थी।

समर्थकों के लिए सबक

इस पूरे घटनाक्रम ने समर्थकों को एक बड़ा संदेश दिया है..

जब शीर्ष नेतृत्व आमने-सामने हो, तो अति उत्साह में कूदना अक्सर आत्मघाती साबित होता है। बड़े नेता आज विरोध में हों, तो कल साथ भी आ सकते हैं।

लेकिन जो लोग खुले मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए, बयानबाजी की, निजी हमले किए या टकराव को हवा दी वे अब दोनों दिग्गजों की नजर में खटक सकते हैं। राजनीति में समझौते हो जाते हैं, पर सूची भी बनती है।

“दो नाव की सवारी” करने वाले और टकराव के दौर में निजी लाभ साधने वाले भी अछूते नहीं रहते। राजनीति की स्मृति लंबी होती है और उसका प्रतिफल भी।

फिलहाल सागर में क्षत्रिय संगठनों की राजनीति शांति की चादर ओढ़े है। पर यह शांति स्थायी है या तूफान से पहले का सन्नाटा, यह आने वाला समय तय करेगा।

Previous Post

सुरखी विधानसभा में पैर छूवाने की राजनीति: हार के बाद नीरज शर्मा का सम्मान का प्रदर्शन?

Next Post

कब तक चलेगा ‘ब्राह्मण खलनायक’ बनाने का यह सुनियोजित खेल?

Shailendra Singh

Shailendra Singh

सच्चाई के साथ जनता के सरोकार से जुड़ी खबरें, मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं, अच्छी और सच्ची खबर दिखाना है।

Next Post
कब तक चलेगा ‘ब्राह्मण खलनायक’ बनाने का यह सुनियोजित खेल?

कब तक चलेगा ‘ब्राह्मण खलनायक’ बनाने का यह सुनियोजित खेल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

लाड़ली बहना योजना परित्याग का आदेश हुआ निरस्त, मामले को लेकर अधिकारी पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

December 15, 2023

ज्योति का भार्गव से कड़ा मुकाबला

December 5, 2023
पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व भाजपा विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

May 30, 2024
सुरखी विधानसभा के रण में “हुकुम” मदद की आस के सहारे, गद्दी पर बैठाने वाले हाथों पर क्यों नही बन पा रहा भरोसा, काँटे के मुकाबले में ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा, एवरीथिंग फेयर इन लव एंड वार की भयंकर बिसात को कैसे तोड़ पाएगा मंत्री खेमा.. षडयंत्रो, भीतरघातों और दगाबाजी के चंगुल में फंसी इस विधानसभा का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है

October 12, 2023
भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

भयंकर बाढ़ मंदिर तो बहा ले गई पर उसमे बैठे हनुमान जी की प्रतिमा को डिगा भी न पाई, भक्तों का लगा तांता, कहा- बनाएंगे भव्य मंदिर, वीडियो देखें

2

आईटी सेल का मतलब…

1
मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? – विवेचना

0
बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

बिहार में बारिश की बेरुख़ी, सूखे की मार से किसान मुसीबत में

0

CrownPlay No‑Deposit‑Bonus‑Code – Dein kompletter Guide für deutsche Spieler

April 18, 2026
देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

देवरी में विनीत पटेरिया का बढ़ता प्रभाव बना टकराव की वजह! विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर समर्थक की पिटाई का आरोप, BJP में सियासी संग्राम

April 14, 2026
लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

लकड़ी परमिशन के बदले घूस: रेंजर और क्लर्क 50 हजार लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 13, 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

अमेरिका-इजरायल और ईरान आमने-सामने: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

April 7, 2026

Recent News

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result

© 2023 All Right Reserved | Powered by CyberDairy Solutions