गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर हमला, एडिशनल एसपी, टीआई सहित आधे दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया पुलिस पर हमला, एडिशनल एसपी, टीआई सहित आधे दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल

उमरिया जिले के स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पुलिस पर हमला किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में क़ई पुलिस कर्मी घायल हुए है। जिन्हें घटना के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक ज्ञापन दिया था। जिसके समस्याओं के निराकरण आश्वासन दिया गया था। दिए समय के बाद जब निराकरण नही हुआ जिस पर गुस्साए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्टेशन चौक पर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद शहपुरा मार्ग, कटनी मार्ग, मार्किट मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पार्टी के जिम्मेदार लोगों से एम्बुलेंस निकालने की बात कही। जिस पर से मामले ने तूल पकड़ लिया और हालात बेकाबू हो गए। उमरिया के इतिहास में पहली बार ऐसा बलवा देखने को मिला। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में एडिशनल एसपी प्रतिपाल महोबिया घायल बताए जा रहे है। इनके अलावा चंदिया थाना प्रभारी मंजू शर्मा, पुलिस कर्मी अशोक ठाकुर एवम सत्यदेव यादव सहित एसएफ के दो जवान घायल बताए जा रहे है। इनके अलावा और भी पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top