पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही आई सामने, रोड जाम किए बगैर काट रहे थे बड़ा पेड़, भरभराकर चलती कारों में गिरा, आर्मी सेना की कार सहित तीन वाहन आए चपेट में, सेना के जवान सहित चार लोग हुए घायल

पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही आई सामने, रोड जाम किए बगैर काट रहे थे बड़ा पेड़, भरभराकर चलती कारों में गिरा, आर्मी सेना की कार सहित तीन वाहन आए चपेट में, सेना के जवान सहित चार लोग हुए घायल

सागर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मकरोनिया रोड के कठवापुल में पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया निर्माण के दौरान बीच मे लगे पेड़ को लापरवाही पूर्वक काटा जा रहा था। रोड से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसको लेकर हिदायत दी। बाबजूद कर्मचारियों ने ध्यान नही दिया। जब लगा कि पेड़ गिरने वाला है तब वो जोर -जोर आवाज लगाने लगते हैं। वाहन चालक कुछ समझ पाते इससे पहले पेड़ सीधा जाकर तीन गाड़ियों के ऊपर भरभराकर गिर जाता है। इसमे एक मारुति जिप्सी की गाड़ी आर्मी की है। जिसमे दो से तीन सेना कर्मी सवार थे जिसमें एक को गम्भीर चोटें आई हैं। बाकी बलोनो कार जो रहली से आ रही थी, इस गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिसमे दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। तीसरी अन्य गाड़ी में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। घटना के बाद सिविल लाइन से मकरोनिया तक एक किलामीटर लम्बा जाम लगभग 2 घण्टे तक लगा रहा। सागर कलेक्टर दीपक आर्य, एस पी अभिषेक तिवारी आर्मी के अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीम टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंच जाती है। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर दीपक आर्य ने इसके जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को बोला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top