इंजीनियर पति की पत्नी ने खोली पोल, रेलवे से चुराए दर्जनों तौलिए चादर और कंबल का वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की

इंजीनियर पति की पत्नी ने खोली पोल, रेलवे से चुराए दर्जनों तौलिए चादर और कंबल का वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की

भोपाल में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे गृह क्लेश के चलते पत्नी ने अपने इंजिनियर पति की चोरी की पोल खोल कर रख दी। वायरल video में पत्नी ने अपने पति पर रेलवे के तौलिए, कंबल, बेडशीट, चादर चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की है। पत्नी ने चुराए हुए सामान का विडियो बनाकर वायरल किया है। शिकायत के अनुसार उसके पति अरशद को रेलवे की संपत्ति चुराने की लत है। जो उसे अच्छा नहीं लगा। जिसके चलते उसने पति से कहा, तो उसे प्रताड़ित किया गया।

वायरल वीडियो के अनुसार उसके पति ने 40 तौलिए, 30 चादर, 6 कंबल चुराए हैं। पत्नी के वायरल वीडियो के अनुसार शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। जानकारी के अनुसार उनकी शादी अभी कुछ माह पहले ही हुई है। मगर इसमें सबसे बड़ी बात है कि, पत्नी को प्रताड़ित करने पर पति के चोरी की पोल खुल कर सार्वजनिक हो गई। अब मामले की रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top