Home सागर भापेल में खदान में डूबे दो मासूम, सगे भाइयों की मौत

भापेल में खदान में डूबे दो मासूम, सगे भाइयों की मौत

15
0

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के भापेल गांव में दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की खदान में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जागेंद्र (4 वर्ष) और गजेंद्र (2 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों बच्चों के पिता विनोद नागवंशी (सपेरा) खदान के पास ही झोपड़ी बनाकर रहता है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान बड़ी मात्रा में मुरम निकाले जाने से यहां गहरी खदान बन गई, जिसमें बारिश का पानी भरा रहता है।

दोनों बच्चे खदान तक कैसे पहुंचे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।